रायपुर (खबरगली) रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़ी रॉयल ट्रेवल्स की एक बस में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि बस के एयर कंडीशनर (एसी) से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बस से धुआं उठता देख लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर बस के एसी में तकनीकी खराबी को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। घट
- Today is:
