रायपुर (खबरगली) राजधानी रायपुर में गुरुवार को खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर तेज बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते गोवा से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करना पड़ा। वहीं भोपाल से रायपुर आने वाली फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे 5 मिनट की देरी से पहुंची। मौसम साफ होने के बाद गोवा की फ्लाइट को नागपुर से रायपुर के लिए रवाना किया गया और शाम करीब 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई।
सीधे रायपुर लैंड कराने के बजाय नागपुर भेजने का निर्णय
