Madhya Bharat Samaj Seva Sangathan

रायपुर (खबरगली)। मध्य भारत समाज सेवा संगठन द्वारा आयोजित मिलन समारोह ‘हम साथ-साथ हैं 2.0’ में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने श्री कावड़िया का आत्मीय स्वागत किया। सम्मान से अभिभूत लोकेश कावड़िया ने आयोजकों एवं संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों से मिला स्नेह एवं सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है