only corruption and commission-taking has led to development'

पूर्व विधायक बोले- जनता अब वादों की हकीकत समझ चुकी, मंत्री अपनी उपलब्धियां खुद गिनाने को मजबूर

रायपुर (खबरगली ) राजनीतिक गलियारों में बयानों के तीर अक्सर चलते रहते हैं, लेकिन जब कोई प्रमुख नेता तीखे अंदाज में सरकार को घेरे, तो वह खबर की सुर्खियों में छा जाता है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राज्य सरकार पर बड़ा और तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने एक ताजा बयान में वर्तमान सरकार के कार्यकाल और कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कई बड़े आरोप लगाए हैं।