फिर नाली में मिला शव

अभनपुर (खबरगली) गोबरा नवापारा नगर के आयुष्मान अस्पताल के पास नाली में नवजात शिशु का शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक नाबालिग बालिका ने अस्पताल में नवजात को जन्म दिया था। इससे पहले उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया था और गर्भपात की दवा लेने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।