रायपुर में सुबह से गरज-चमक के साथ बारिश शुरू

रायपुर (खारगली)  रायपुर में आज शुक्रवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली। शहर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।