Raipur schools will now be taught using AI; a historic agreement has been signed between the district administration and Google; special training sessions will be organised for 2 lakh teachers.

2 लाख शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिक्षा क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। 'AI Teacher Training Raipur' पहल के तहत जिला प्रशासन और दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MOU) हुआ है। इस साझेदारी के जरिए अब रायपुर के शिक्षक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों में माहिर बनेंगे।