Revered Kaushik ji Maharaj

परम पूज्य कौशिक जी महराज के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में भी होगा शंखनाद

रायपुर (khabargali) विश्व पर्यावरण दिवस से अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय संत पूज्य कौशिक जी महराज (तुलसी वन आश्रम वृंदावन उप्र) के आव्हान पर संपूर्ण भारत में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। जो आगामी 6 माह तक चलेगा। साथ ही शनिवार रात्रि 8 बजे समस्त भारवासियों से वातावरण की शुद्धता के लिए हवन यज्ञ किए जाने का अनुरोध किया गया है। वैदिक मत मान्यता एवं आधुनिक विज्ञान के शोध ने यह प्रतिपादित किया है कि हवन यज्ञ के प्रभाव से वातावरण शुद्ध होता है एवं ऑक्सीजन की प्रचुरता बढ़ती हैं।