संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल का बड़ा ऐलान खबरगली Tijan Bai's *tambura* to be housed in the Guru Ghasidas Museum; Culture Minister Rajesh Agrawal makes a major announcement. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की लोक कला परंपरा को नई पहचान देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। संस्कृति मंत्री ने घोषणा की कि अब पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान का उद्देश्य पंडवानी कला को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करना है।