stray dogs will be controlled. hindi news raipur chhattisgarh khabargali

रायपुर (खबरगली) पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने शुक्रवार को मंत्रालय विभागीय समीक्षा बैठक ली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में नगरीय निकायों के सहयोग से एनिमल बर्थ कंट्रोल सेन्टर स्थापित किए जाएंगे। इन सेंटरों में आवारा श्वानों के जन्म को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी अभियान चलाया जाएगा और रैबीज बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण भी किया जाएगा।