रायपुर (खबरगली) वर्षों से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा करने वाले बकायेदारों पर अब नगर निगम की सख्ती का असर साफ दिखने लगा है। निगम के विभिन्न जोनों की टीमें लगातार दबाव बनाते हुए कार्रवाई कर रही हैं, जिसके चलते बकाया करदाताओं द्वारा तेजी से राजस्व जमा किया जा रहा है। निगम के जोनों की टीम लगातार दबाव बनाए हुए है। इसलिए टैक्स जमा करने वालों की भीड़ लगातार बनी हुई है। अब केवल दो दिन 30 और 31 मार्च का समय है। इसे देखते हुए जोनों की टीम बकायेदारों के घरों के नल काटने, कई दुकानों में सीलिंग की कार्रवाई के दौरान तत्काल भुगतान लोग कर रहे हैं। कुछ लोगों ने पार्ट पेमेंट किया है।
- Today is: