उरला फैक्ट्री ब्लास्ट में 3 मजदूरो की मौत

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित 3D फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के संचालन पर रोक लगा दी है। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।