विमान के टायर में आग लगी

नई दिल्ली (खबरगली) इस्तांबुल से काठमांडू पहुंचे टर्किश एयरलाइंस के विमान TK726 में आज सुबह करीब पौने सात बजे लैंडिंग के वक्त आग लग गई। विमान के पहियों से आग की लपटें उठते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर इसे कंट्रोल कर लिया. नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, विमान में 4 बच्चों सहित कुल 277 यात्री सवार थे।