10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टलीं, जल्द जारी होंगी नई तारीखें

10th-12th board exams postponed, new dates to be announced soon hindi news CBSE news khabargali

नई दिल्ली (खबरगली)  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने इन इलाकों में 5 और 6 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।

CBSE के आधिकारिक बयान के अनुसार, विद्यार्थियों और परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों की सुरक्षा बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण इन दो दिनों की परीक्षाओं को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

स्थगित की गई परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का एलान जल्द ही किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अन्य क्षेत्रों और भारत में होने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगी।

10th-12th board exams postponed, new dates to be announced soon hindi news CBSE news khabargali
 

Category