बोलीविया में नोटों से भरा प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत; हादसे के बाद मची नोटों की लूट

A plane carrying currency notes crashes in Bolivia, killing 15; a looting of currency notes follows the accident. hindi news latest khabargali

बोलीविया  (खबरगली) दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में शुक्रवार (27 फरवरी) को बड़ा हादसा हो गया। राजधानी ला पाज के पास स्थित एल अल्टो शहर में बोलीविया एयरफोर्स का हरक्यूलिस सी 130 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में 15 लोग मारे गए और कम से कम 30 अन्य घायल हो गए। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

एल अल्टो शहर में शुक्रवार शाम को नोटों से भरा एक प्लेन क्रैश हो जाने से खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि यह प्लेन खराब मौसम के बीच हाईवे पर एक व्यस्त एवेन्यू पर दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान नये नोटों को देश के दूसरे हिस्सों में स्थानांतरित करने के लिए उसे ले जा रहा था, मगर रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बोलीविया में एयरफोर्स का एक विमान शुक्रवार की रात दुर्घटना का शिकार हो गया। यह प्लेन नोटों से भरा हुआ था। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर लोग नोट बटोरने लगे। 

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि विमान नए बैंक नोटों को देश के आंतरिक हिस्सों में ले जा रहा था। बोलीविया के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कई मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि दुर्घटना का शिकार हुआ प्लेन एयरफोर्स का था। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो फुटेज में दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ दिखाई दी, जो हादसे के बाद जमीन पर बिखरे पड़े पैसे उठाते नज़र आए।

बताया जा रहा है कि यह कार्गो विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हाईवे पर करीब एक दर्जन वाहनों को नुकसान पहुंचा और कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों के अनुसार विमान रनवे से फिसल गया और पड़ोसी शहर एल अल्टो में वाहनों से टकरा गया, जहां यह एक आसपास के मैदान में रुक गया। विमान के मलबे, क्षतिग्रस्त कारों और शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। टोवर के अनुसार, कम से कम 15 वाहन इस हादसे में शामिल थे।

हादसे के बाद विमान में आग लग गई। हालांकि अग्निशमनकर्मियों ने विमान को घेर रही आग पर काबू पा लिया। यह विमान बोलीवियन एयर फ़ोर्स का हर्क्यूलिस था, जो सेंट्रल बैंक से नए बैंक नोट अन्य शहरों में ले जा रहा था। हवाई अड्डे के बाहर बड़ी मात्रा में पैसे बिखर गए थे, और सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों के अनुसार सैकड़ों लोग बिखरे नोट इकट्ठा करने के लिए दौड़े। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दंगा-रोक उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा। अधिकारियों ने टर्मिनल से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।

न्यूज के मुताबिक, यह हादसा शाम करीब 6 बजे स्थानीय समय पर हुआ. बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग या टेक ऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया. इसके बाद वह एयरपोर्ट की बाउंड्री मेश तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा. 

Category