चलती कार में लगी भीषण आग, बाप-बेटे की जिंदा जलकर मौत

 A moving car caught fire, killing father and son. hindi news mp news khabargali

छिंदवाड़ा (खबरगली) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां चलती सीएनजी कार में आग लगने से बाप-बेटा जिंदा जल गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। दरअसल शहर के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। 

मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो सड़क पर चल रहा था तभी चालक को नींद आ गई और वाहन सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों से जा घुसा। कार में सीएनजी किट लगे होने के कारण गाड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कार में सवार बाप-बेटे दोनों आग की चपेट में आने से मौत हो गई।

नींद की झपकी से माना जा रहा हादसा

बताया जा रहा है कि, मार्ग पर रविवार की देर रात करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। नींद की झपकी आने से अनियंत्रित सीएनजी कार सड़क किनारे गैरेज में जा घुसी और आग का गोला बन गई। इस हृदय विदारक घटना में कार सवार पिता-पुत्र की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अरुण सिंह 22, अमृत सिंह 61 साल दोनों निवासी ग्राम दीघा वाणी परासिया है।

 

Category