रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्हें अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेशभर में परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और अपने साथ प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।
- Log in to post comments