रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के प्रख्यात रंगकर्मी डॉ कुंजबिहारी शर्मा का निधन हो गया है, CM साय ने दुःख जताते हुए कहा , छत्तीसगढ़ के प्रख्यात रंगकर्मी, हबीब तनवीर सम्मान से विभूषित डॉ. कुंजबिहारी शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
‘रूपक’ संस्था के माध्यम से उन्होंने रंगमंच को नई ऊँचाइयाँ दीं, बच्चों और युवाओं को रंगकर्म से जोड़ा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य शिष्यों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
Category
- Log in to post comments