छत्तीसगढ़ में लू की चेतावनी, 48 घंटे में और चढ़ेगा पारा, जानें प्रमुख शहरों की स्थिति तापमान

Chhattisgarh faces heatwave warning, mercury to rise further in next 48 hours; know temperature in major cities raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) गर्मी के तीखे तेवर ने प्रदेश को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा कठिन हो सकते हैं। जारी चेतावनी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 25 से 27 अप्रैल के बीच ग्रीष्म लहर चलने के आसार हैं। साथ ही अगले 48 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है। 

शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन के तापमान में तेज वृद्धि और लू की स्थिति बनने की संभावना है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में दो चरणों में ग्रीष्म लहर चल सकती है।

प्रमुख शहरों की स्थिति तापमान

माना एयरपोर्ट- 42.8- 2.4

बिलासपुर-43.6-2.8

पेंड्रा रोड-40.9-2.9

अंबिकापुर-40.4-2.3

जगदलपुर-39.1-1.6

दुर्ग-42.8-2.0

राजनांदगांव-44.5-0

Category