छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अफसरों को नई जिम्मेदारी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

New responsibilities for 12 Chhattisgarh Police officers Home Department issues order hindi News latest news khabargali

रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापना का आदेश जारी हुआ है। इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक सेनानी अथवा समतुल्य रैंक के पदों पर जिम्मेदारी दी गई है। गृह (पुलिस) विभाग ने 15 अक्टूबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से यह आदेश जारी किया।

पदस्थापना का यह निर्णय विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है। समिति की बैठक 17 सितंबर को आयोजित हुई थी, जिसमें संबंधित अधिकारियों के प्रकरणों पर विचार किया गया था।

आदेश में छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 व 23 और अनुसूची-पांच में निर्धारित प्रावधानों के तहत पदस्थापना किए जाने का उल्लेख है।

New responsibilities for 12 Chhattisgarh Police officers Home Department issues order hindi News latest news khabargali

Category