छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों का स्थापना दिवस आज..

cg rajyostav
Image removed.

मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत 7 राज्यों का स्थापना दिवस आज..राष्ट्रपति ,पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी बधाई

रायपुर (khabargali ) छत्तीसगढ़ राज्य के 20वें स्थापना दिवस को राज्योत्सव 2019 के रुप में मनाया जा रहा है। आज 1 नवंबर से 3 नवंबर तक रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान यह कार्यक्रम होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी  की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्योत्सव  में शामिल नहीं होंगी।  सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे उनके स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखरेगी

इस वर्ष राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखरेगी। तीनों दिन छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्य, वादन, गायन के साथ गीत-गजल एवं सुगम संगीत की भी प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रमों में पंडवानी गायन, पारम्परिक नृत्य पंथी, गेड़ी, गौरी-गौरा, राउत नाचा, करमा, सैला, गौर, ककसाड़, धुरवा, सुआ नृत्य, सरहुल नृत्य, सैला नृत्य, राउत नाच, और ककसार नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के तीनों दिन लोकमंच का भी कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है। राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार, संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नागरिकों के लिए सुलभ और सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की पहल की है। वनवासियों को उनकी जल, जंगल और जमीन उपलब्ध कराने का वायदा सरकार ने पूरा किया है। महिलाओं और बच्चों से कुपोषण और एनीमिया को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान शुरू किया गया है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

राज्य पुरस्कारों का ऐलान 

इस बार अलग-अलग क्षेत्रों में 23 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान सूची इस प्रकार है -

यति यतनलाल सम्मान- विद्दासागर गोविंदी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट साकरा गांव, धमतरी, गुण्डाधूर सम्मान- दिपेश कुमार सिन्हा, रायपुर, मिनीमाता सम्मान- रुखमणी चतुर्वेदी, भिलाई, गुरु घासीदास सम्मान- गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर, पं.सुंदरलाल शर्मा सम्मान- सैय्यद अय्यूब अली मीर, रायपुर ,चक्रधर सम्मान- मिर्जा मसूद ,रायपुर, दाऊ मंदराजी सम्मान- कुलेश्वर ताम्रकर,दुर्ग, डॉ.खूबचंद बघेल सम्मान- खीरसागर पटेल, सारंगढ़, चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरुस्कार-प्रिंट मीडिया- रोमशंकर यादव, चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरुस्कार- इलेक्ट्रानिक मीडिया-ज्ञानेंद्र तिवारी, ठाकुर प्यारे लाल सिंह सम्मान- नितिन पोटाई, अध्यक्ष जिला लघु वनोपज सहाकरी संघ कांकेर, हाजी हसन अली सम्मान- नासिर अली नासिल, बैजनाथपारा, रायपुर, महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान-  गिरिवर सिंह, बिलासपुर, मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरुस्कार- अंग्रेजी प्रिंट मीडिया-रश्मि मिश्रा,  दानवीर भामाशाह सम्मान- सीताराम अग्रवाल, रायपुर, धन्वन्तरी सम्मान- आर.एन.त्रिपाठी रायपुर, महाराज अग्रेसन सम्मान- रामजी लाल अग्रवाल, रायपुर , बिलासबाई केवटिन सम्मान- सुदीप दास माना कैंप,रायपुर , संस्कृत भाषा सम्मान- कामता प्रसाद त्रिपाठी पीयूष, खैरागढ़,  माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान 2018- पत्रकारिता- रवीश कुमार ,लखनलाल मिश्र सम्मान -मनीष सिंह परिहार, निरीक्षक थाना दल्लीराजहरा,  महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान- एन.टी.पी.सी.लारा, रायगढ़ प्रशांत शेखर शर्मा, भिलाई, भवर सिंह पोर्ते  सम्मान- अभ्यारण्य शिक्षण समिति मुंगेली ,शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान- गंगा राम पैकरा को दिया जाएगा ।

6 अन्य राज्यों का भी स्थापना दिवस आज

देश के सात राज्य रंगा-रंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। 1 नवंबर को छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश एक नवंबर को स्थापना दिवस साझा करते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, केरल के लोगों को उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इन सात राज्यों को स्टेट का दर्जा मिलने की बधाई दी है और राज्य के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए देश की प्रगति में निरंतर अग्रसर रहने की कामना की है। वहीं फेसबुक पर राहुल ने हिंदी में लिखा, "मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा राज्यों के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर एक राज्य के सहयोग और उन्नति से हम भारत बने हैं। आइए, हम सब अपने-अपने प्रदेश को समृद्ध बनाने का संकल्प लें."

Tags

Related Articles