धौराभाठा में आयोजित "अदाणी प्रो-कबड्डी 2020" में महिला वर्ग में मिलूपारा व पुरूष वर्ग में उच्चभिट्ठी ने बाजी मारी

Adani pro kabaddi khabargali
Image removed.

रायपुर (khabargali) प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि पर्व पर इस वर्ष भी तमनार विकासखंड के ग्राम धौराभाठा में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया गया, इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन के द्वारा ”अदाणी प्रो कबड्डी 2020“ महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अंचल के कुल 23 पुरूष व 11 महिला टीमों ने हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष से अदाणी फाउंडेशन द्वारा कबड्डी खेल को प्रोत्साहित करने हेतु ”अदाणी प्रो कबड्डी“ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मिलूपारा की महिला कबड्डी को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुये लगातार अंचल में खेलों के अवसर उपलब्ध करा रही है।

इस वर्ष प्रतियोगिता में विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार, रायगढ़ राजघराने से कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह, बिहारी लाल पटेल, श्री सतीश बेहरा, सुरेंद्र सिदार, रमेश बेहरा के अलावा सभी नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि व अदाणी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कबड्डी देखने के लिये पूरे अंचल से भारी भीड़ उमड़ती है। अंतिम दिवस खेलस्थल खचाखच भरा रहा, पांव रखने की जगह नही थी। लगभग 6 से 7 हजार लोगों की भीड़ इस प्रतियोगिता को देखने जुटी रही। फायनल प्रतियोगिता देर रात तक चलती रही, जिसमें पुरूष वर्ग में ग्राम उच्चभिट्ठी की टीम विजेता रही उपविजेता मधुबन-खुर्द, तृतीय आमगांव व चतुर्थ स्थान कटकलिया ने प्राप्त किया, बेस्ट रेडर श्यामू चैधरी उच्चभिट्ठी, बेस्ट केचर राकेश धीवर उच्चभिट्ठी, आलराउंडर सुरज बंजारे मधुबन-खुर्द रहे. वहीं महिला वर्ग में मिलुपारा की टीम विजेता रही उपविजेता चन्द्रपुर, तृतीय गमेकेला व चतुर्थ स्थान सक्ति की टीम रही, बेस्ट रेडर मीना निषाद मिलुपारा, बेस्ट केचर खुश्बू सिदार मिलुपारा तथा आलराउंडर अंजु सिदार मिलुपारा रही। सभी विजयी प्रतियोगिता को मेडल व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

अदाणी द्वारा किये गये इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महाशिवरात्रि पर्व आयोजन समिति धौराभांठा, ग्राम पंचायत व अदाणी फाउण्डेशन का सहयोग रहा। खेल में रोचक बात ये रही कि पुरूष वर्ग की उपविजेता टीम मधुवन-खुर्द के सभी खिलाड़ी एक ही परिवार के है सात भाईयों ने मिलकर टीम बनाई है और बेहतर प्रदर्शन करते हुये उपविजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। अदाणी फाउण्डेशन मिलूपारा की जिस महिला टीम को पिछले वर्ष से प्रोत्साहित करते हुये प्रायोजक बनी हुई है उन्होने महिला विजेता का खिताब जीता।

Image removed.

 

Category

Other News