एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

 8 Indians stranded on Air Arabia flight, including 3 from Kerala latest hindi news khabargali

नई दिल्ली (खबरगली) मिडिल ईस्ट के आसमान में बारूद की गंध और मिसाइलों की गड़गड़ाहट ने अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। युद्ध के कारण कई देशों द्वारा अपना एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद किए जाने के बाद एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एयर अरेबिया की एक फ्लाइट को इमरजेंसी में पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। जिसमें आठ भारतीय यात्री फंस गए हैं।  इनमें केरल के तीन लोग भी शामिल हैं। यह जानकारी नोर्का रूट्स ने दी है, जो गैर-निवासी केरलवासियों के मामलों को देखने वाली राज्य सरकार की एजेंसी है। 

मिडिल ईस्ट में संघर्ष के चलते एयरस्पेस बंद होने से एक एयर अरेबिया फ्लाइट कराची एयरपोर्ट पर डायवर्ट हुई, जिसमें आठ भारतीय यात्री फंसे हैं, जिनमें केरल के तीन सदस्य भी शामिल हैं. यह जानकारी नोर्का रूट्स ने दी है. यात्री अजरबैजान के बाकू से कुवैत जा रहे थे।

इस स्थिति की वजह से फ्लाइट को कराची में डायवर्ट किया गया। कराची एयरपोर्ट पर फंसे यात्री अभी भी अपनी अगली यात्रा का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि खाड़ी देशों के लिए उड़ानें प्रभावित रह रही हैं. नोर्का रूट्स ने बताया है कि वे भारत के विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और यात्रियों को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए प्रयासरत हैं।

अधिकारियों का कहना है कि कराची से भारत आने के लिए कोलंबो के रास्ते वापसी की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, नोर्का रूट्स ने खाड़ी क्षेत्र में फंसे एनआरके और उनके परिवारों के लिए एक हेल्प डेस्क भी शुरू किया है ताकि उन्हें जरूरी मदद और जानकारी मिल सके। यह कदम फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और सहज आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, पालक्काड के कृष्णदास, उनकी पत्नी डॉ रेश्मी मेनन और उनकी तीन साल की बेटी स्मृति मेनन इस फ्लाइट में सवार थे। यह परिवार अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रहा था। अन्य भारतीय यात्री भी इसी एयर अरेबिया फ्लाइट में थे। मिडिल ईस्ट में संघर्ष के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

मिडिल ईस्ट में जंग भड़कने की वजह से कई मुल्कों ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है, जिससे दुनियाभर में हवाई यातायात सफर प्रभावित हुआ। आपको याद दिल दे कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई हवाई यातायात की सर्विस नहीं है। दोनों ही मुल्क एक दूसरे को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देता है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर ने पूरे मुस्लिम जगत, खासकर पाकिस्तान में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

Category