बेमेतरा (खबरगली) बेमेतरा और बिलासपुर जिले से सड़क हादसों की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। बेमेतरा में गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन पलट गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं, जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
बेमेतरा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी
बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे और सभी गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापपुर के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में पिकअप में सवार 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।
एक ही परिवार के हैं सभी श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी कबीरधाम जिले के पीपरमाटी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिवार के सदस्य पिकअप वाहन में सवार होकर गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आ सकती है। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बिलासपुर में 3 युवकों की मौत
इधर, बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों ने मौके पर
ही दम तोड़ दिया।
- Log in to post comments
