गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने भाजपा प्रवेश किया

Goa Congress, 8 out of 11 MLAs enter BJP, Khabargali

पणजी (khabargali) गोवा कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है, दरअसल के 11 में से 8 विधायकों ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी। सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को अलग होने का पत्र सौंपा। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने सभी विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस छोडऩे वाले विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलिया लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो स्काइरिया, संकल्प अमोलकर और रोडोल्फो फर्नांनडिज का नाम शामिल है। बागी विधायकों की संख्या 2 तिहाई से ज्यादा होने की वजह से इन विधायकों पर दल-बदल कानून लागू नहीं होगा।