“जोहार जगन्नाथ” : आस्था को समर्पित अनोखी आध्यात्मिक पहल का ए.टी. पैलेस से भव्य शुभारंभ, भगवान जगन्नाथ के रथ का हर घर तक पहुँचेगा संदेश, पोस्टर विमोचन के साथ हुई विधिवत शुरुआत

Johar Jagannath, A unique spiritual initiative dedicated to faith was grandly launched at AT Palace. The message of Lord Jagannath's chariot will reach every household; the initiative formally began with the unveiling of a poster. Tilokchand Baradia Chairman, Nitin Baradia, and Nikesh Baradia, Anopchand Tilokchand Jewellers Pvt. Ltd., AT Palace, Kotwali Chowk, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali.

श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूरी करने, ए.टी. पैलेस में आज विराजेंगे भगवान जगन्नाथ

रायपुर (खबरगली ) भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के मांगलिक अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध आस्था, श्रद्धा और भक्तिभाव को समर्पित अत्यंत प्रतीक्षित आध्यात्मिक कार्यक्रम “जोहार जगन्नाथ”nका आज रायपुर के *कोतवाली चौक स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स (ए.टी. पैलेस) में कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन “जय जगन्नाथ” के जयघोष के मध्य हुआ। पूरा परिसर आस्था के रंग में सराबोर हो उठा।

चेयरमैन श्री त्रिलोकचंद बरड़िया ने अपने संबोधन में भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा की “जोहार जगन्नाथ महज़ एक आयोजन नहीं, बल्कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं के हृदय और प्रभु के मध्य एक भावनात्मक एवं आध्यात्मिक सेतु है। यह हमारी सनातन परंपरा और छत्तीसगढ़ी अस्मिता का अभिन्न अंग है।” उन्होंने रोचक तथ्य साझा करते हुए बताया कि वर्ष 1957 में इसी पावन रथयात्रा के दिन अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स की आधारशिला रखी गई थी आज यह संयोग अत्यंत अलौकिक लगता है, जब यह संस्थान स्वयं को भगवान की सेवा में समर्पित कर रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि प्रभु जगन्नाथ की कृपा सदैव सब पर बनी रहे और हर मनोकामना पूर्ण हो।

डायरेक्टर श्री नितिन बरड़िया ने मनोकामना व्यक्त करने के गहन आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की “सच्चे मन, निश्छल भाव और पूर्ण श्रद्धा से की गई प्रार्थना ही व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और ईश्वरीय कृपा से जोड़ती है। भगवान के चरणों में अपनी भावनाओं को समर्पित करने की परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो जीवन में आशा एवं विश्वास का संचार करती है।”

डायरेक्टर श्री निकेश बरड़िया ने इस वर्ष की विशेष पहल के बारे में बताया की हम 94.3 MY FM के साथ मिलकर भगवान जगन्नाथ का मनोकामना रथ रायपुर की विभिन्न सोसाइटियों, कॉलोनियों और मोहल्लों में लेकर जाएँगे। वहाँ श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ एकत्रित की जाएँगी और उन्हें श्री जगन्नाथ पुरी धाम से लाया गया पावन महाप्रसाद भी वितरित किया जाएगा। यह अद्वितीय प्रयास है, जिससे हर भक्त को प्रभु से जुड़ने का स्वर्णिम अवसर मिलेगा।”

इस पावन अवसर पर श्री त्रिलोकचंद बरड़िया, श्री नितिन बरड़िया, श्री निकेश बरड़िया के साथ ए.टी. परिवार के सभी सदस्य, 94.3 MY FM की पूरी टीम तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, धर्माचार्य एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। सभी ने इस आध्यात्मिक अभियान को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देने वाला सार्थक प्रयास बताते हुए इसके व्यापक जनकल्याणकारी संदेश की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित महानुभावों ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स (ए.टी. पैलेस) में इस पुण्य आयोजन से जुड़ें, और अपनी मनोकामनाएँ लिखकर भगवान जगन्नाथ को समर्पित करें ।

Category