Cockroach Janata Party (खबरगली) चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी सीजेआई सूर्यकांत के बेरोजगार युवकों को कॉकरोच कहने के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट ब्लॉक हो गया है। पार्टी बनने के 6 दिन के अंदक X अकाउंट ब्लॉक हो गया है। पार्टी के X पर भी 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 1.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।
यह देश की किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के 1.34 करोड़, भाजपा के 87 लाख, AAP के 87 लाख और CPI(M) के 2.35 लाख फॉलोअर्स हैं। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि जैसी आशंका थी, वैसा ही हुआ। पहले इस अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी। जब यह अकाउंट हैक नहीं हुआ तो इसे बंद कर दिया गया है। एक्स पर पार्टी का अकाउंट ओपन करने पर लिखा आ रहा है कि लीगल डिमांड के चलते इस अकाउंट को विदहेल्ड किया गया है। एक्स पर इस पार्टी के 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे।
कैसे रखी गई कॉकरोच जनता पार्टी की नींव
CJP नाम से इस ऑनलाइन कैंपेन की शुरुआत 16 मई को हुई थी। CJI सूर्यकांत ने देश के कुछ खास बेरोजगार युवाओं के रवैये को लेकर ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके विरोध में दीपके ने लिखा कि क्या हो अगर सारे कॉकरोच इकट्ठा हो जाएं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से ऑनलाइन कैंपेन शुरू हो गया। देखते ही देखते लोग इससे जुड़ने लग। इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में CJP ने केंद्र में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, छह लाख लोगों ने इसके लिए खुद को रजिस्टर कर लिया है। सोशल मीडिया पर पार्टी के फॉलोवर्स की लिस्ट में कई बड़े नेता और सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं।
- Log in to post comments