लिफ्ट में फंसी IAS ऋचा शर्मा, 20 मिनट अंदर ही रही, घुटन से बिगड़ी तबियत

IAS officer Richa Sharma was trapped in a lift for 20 minutes and suffered from suffocation. raipur chhattisgarh hindi news big khabargali

रायपुर (खबरगली) रायपुर के एयरपोर्ट मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर चौक के पास बने करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी (ACS) ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसीं रहीं। गनीमत रही कि समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की है। ऋचा शर्मा रोज की तरह करेंसी टावर स्थित साईकस जिम जाने के लिए पहुंची थीं और लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं। इसी दौरान तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई और वे अंदर ही फंस गईं।

सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि लिफ्ट के अंदर न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था। ऐसे में कुछ ही मिनटों में घुटन और घबराहट की स्थिति बनने लगी। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में इमरजेंसी अलार्म या हेल्पलाइन जैसी आवश्यक सुविधाएं भी मौजूद नहीं थीं, जिससे तत्काल मदद मिलना मुश्किल हो गया।

Category