रायपुर (खबरगली) महिलाओं के लिए रायपुर सेंट्रल जेल परिसर में पहली खुली जेल (वीमेन ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन) को शुरुआत की गई है। जेल डीजी हिमांशु गुप्ता द्वारा शनिवार को इसका शुभारंभ किया गया। इसमें 25 महिला बंदियों को रखा जाएगा। वह जेल परिसर स्थित एपोंरियम में सुबह से शाम तक काम करने के बाद लौटकर जेल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
महिला ओपन जेल शुरू
यह एक यूनिक कांसेप्ट है। राज्य में पहली बार इस तरह की महिला ओपन जेल शुरू की गई है। रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए इसे खोला गया है। शुभारंभ के अवसर पर जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा एवं जेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर
इस ओपन जेल में 25 चिन्हांकित महिला बंदी सुबह काम के लिए जेल से बाहर आएंगी और शाम को वापस आ जाएंगी। इनको जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर एवं जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा। बता दें कि दुर्ग सेंट्रल जेल में पुरुषों के लिए पहली ओपन जेल की शुरुआत की गई है।
- Log in to post comments
