मन की बात के 138वें संस्करण में जनगणना, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश: संजय श्रीवास्तव

Mann Ki Baat 138th edition, Sanjay Srivastava Raipur, Narendra Modi Mann Ki Baat, Munga campaign in every house, Chhattisgarh Munga campaign, self-reliant India, local for vocal, de-addiction campaign, national census, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने रविवार को अपने निवास पर कार्यकर्ता साथियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का श्रवण किया। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 133 के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि इस बार के कार्यक्रम में जनभागीदारी से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान आकर्षित किया गया। वर्तमान समय में राष्ट्रीय जनगणना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक नागरिक से जनगणना में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। साथ ही जनगणना की प्रक्रिया और पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा स्वयं जानकारी दर्ज करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

Mann Ki Baat 138th edition, Sanjay Srivastava Raipur, Narendra Modi Mann Ki Baat, Munga campaign in every house, Chhattisgarh Munga campaign, self-reliant India, local for vocal, de-addiction campaign, national census, Khabargali

स्वच्छता और नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प मजबूत करने की अपील संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया है। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था और आज स्वच्छता अभियान जनभागीदारी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने बूथ और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए, ताकि स्वच्छता अभियान को और व्यापक बनाया जा सके।

युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की जिम्मेदारी

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में नशामुक्ति महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों में से एक है। देश की युवा पीढ़ी भारत का भविष्य है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर जनजागरण अभियान चलाने और सकारात्मक वातावरण तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया है।

छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की सराहना स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मन की बात’ के इस संस्करण में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख और सराहना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुनगा छत्तीसगढ़ की स्थानीय पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्पाद है और इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों को लेकर भी जागरूकता बढ़ रही है। प्रधानमंत्री द्वारा इस अभियान की सराहना किए जाने पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और प्रदेशवासियों को बधाई दी।

आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल पर जोर

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल के संकल्प को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ के बस्तर, सरगुजा सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोग अनेक पारंपरिक और उपयोगी उत्पाद तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

सामाजिक जीवन में संदेशों को अपनाने की अपील

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता, नशामुक्ति, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों को केवल सुनने तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने व्यवहार और सामाजिक जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर खान, अनुप खेलकर, राजेश गुप्ता, शिव सोनपिपरे, डोमन वर्मा, अशोक बजाज, मनीष सेन, आशीष असाठी, सोहन जंघेल, अभिजीत पाण्डेय, मोहम्मद शब्बीर, गणेश निर्मलकर, अरुण विश्वास, मुनिया प्रजापति, वीरमणी चौबे, साधना चक्रवर्ती, आशा साठे, देवाशीष गांगुली, वैभव श्रीवास्तव और प्रकाश मोरयानी उपस्थित रहे।

Category