रायपुर (खबरगली ) रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्षद दल ने निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की विकास योजनाओं और जनता से जुड़ी समस्याओं को आयुक्त के समक्ष प्रमुखता से रखा। नेता प्रतिपक्ष ने शहरवासियों को राहत देने और निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसे आयुक्त ने सहजता से स्वीकार कर लिया।
जनता को राहत देने के लिए सरलीकरण की मांग
अवैध नल नियमितीकरण: नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अवैध नलों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया आसान होने से लोगों के बीच से भय का वातावरण खत्म होगा और लोग खुद आगे आकर नियमों का पालन करेंगे।
संपत्ति कर अधिभार में छूट: उन्होंने संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) के अधिभार (सरचार्ज) में विसंगतियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने तर्क दिया कि भारी विषमताओं के कारण लोग टैक्स नहीं पटा पा रहे हैं। अगर अधिभार में छूट देकर प्रक्रिया सरल की जाए, तो नागरिक टैक्स भरने आगे आएंगे, जिससे सीधे तौर पर नगर निगम के राजस्व में बड़ी बढ़ोतरी होगी।
पार्षदों ने उठाई अपने-अपने वार्डों की समस्याएं
बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने अपने वार्ड की जमीनी दिक्कतों से आयुक्त को अवगत कराया:
संदीप साहू,वार्ड क्र. 01, वीर सावरकर नगर वार्ड
उन्होंने नए बन रहे बस डिपो के कारण किसानों का रास्ता ब्लॉक होने का मुद्दा उठाया और उसे तुरंत खुलवाने की मांग की। साथ ही वार्ड में 7 एकड़ में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर तत्काल रोक लगाने की बात कही।
शेख मुशीर वार्ड क्र. 35, शहीद अब्दुल हमीद वार्ड
इन्होंने शहीद स्मारक स्कूल के कमरों में हो रहे जलभराव की समस्या के त्वरित निराकरण की मांग की। इसके अलावा वार्ड में दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे पुराने और जर्जर पेड़ों को कटवाने का आग्रह किया।
श्रीमती रेणु जयंत साहू,वार्ड क्र. 51, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड
उन्होंने वार्ड में तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माण और अवैध पार्किंग की समस्या पर चिंता जताई। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइटों की कमी को दूर करने और स्थानीय हाई स्कूल में पानी भरने की समस्या को ठीक करने की मांग रखी।
श्रीमती दीप मनीराम साहू, वार्ड क्र. 24, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड
उन्होंने गुलमोहर पार्क के पास स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक में सीवरेज का गंदा पानी बाहर आने और पूरी बिल्डिंग में सीवरेज जाम होने की गंभीर समस्या बताई। उन्होंने इसे तुरंत ठीक करने और गोपाल नगर गली नंबर 1 में गहराते पेयजल संकट का समाधान करने की मांग की।
पार्षद श्रीमती जयश्री सत्यनारायण नायक, वार्ड क्रमांक 65 महामाया मंदिर वार्ड
पार्षद ने महामाया मंदिर के अंतर्गत मालसाय तालाब से शिवाजी नगर होते हुए परशुराम नगर गुप्ता किराना के आसपास प्रोफेसर कॉलोनी शिवाजी नगर में मारुति नगर में पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए अपनी बात रखी।
सभी की बातों को निगम आयुक्त ने सहज स्वीकार किया और और वार्डो के विकास के कार्यों को करवाने का आश्वासन दिया प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को ध्यान से सुनने के बाद कमिश्नर संबित मिश्रा ने इन जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
आज मिलने वालों में प्रमुख रूप से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ श्री संदीप साहू, श्रीमती दीपमनीराम साहू, श्रीमती रेणुजयंत साहू,श्री शेख मुशीर, श्रीमती जयश्री सत्यनारायण नायक सहित पार्षद साथी पार्षद उपस्थित थे ।
- Log in to post comments