रायपुर (खबरगली) कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के तत्वावधान में 20 से 24 फरवरी तक रायपुर में नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का आयोजन किया जाएगा। कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने बताया कि एक्सपो बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में होगा।
इसमें लगभग 250 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड भाग लेंगे। इनमें रिटेल, एफएमसीजी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हैंडीक्राफ्ट, स्टार्टअप, एमएसएमई एवं घरेलू उत्पाद से जुड़े ब्रांड शामिल होंगे।
प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से रात 10 बजे तक इसका समय रहेगा। यहां प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय एवं राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
- Log in to post comments