रायपुर में डायल-112 की महिला कर्मचारी की हथौड़े और ब्लेड से हत्या

Raipur, female employee of Dial-112, murder with hammer and blade, painful end of love story, Archana Sahu, Kamlesh Sahu, Bandhwapara, Old Basti Police Station, Chhattisgarh, Khabargali

आरोपी ने की खुदकुशी, इस तरह हुआ 12 साल पुरानी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत...

रायपुर (khabargali) राजधानी रायपुर में एक घटना के बाद 12 साल पुरानी प्रेमकहानी का दर्दनाक अंत हो गया। बंधवापारा में एक महिला की उसके प्रेमी ने ही हथौड़े व ब्लेड के वार से खौफनाक हत्या कर । इसके बाद खुद भी उसने उसी कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

डायल-112 की महिला कर्मचारी थी

मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 की एक महिला कर्मचारी अर्चना साहू करीब 5 साल से डायल-112 में काम कर रही थी। उसका आरोपी कमलेश साहू से प्रेम प्रसंग था। दोनों ही दुर्ग के फेकारी गांव के रहने वाले थे। पुलिस को आरोपी कमलेश के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इससे ही दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई है। दोनों ने शादी नहीं की थी। अर्चना पुरानी बस्ती के बंधवापारा में किराये के मकान में रहती थी। वहीं कमलेश का भी लगातार आना-जाना था।

अन्य व्यक्ति से संबंध का शक था

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले से कमलेश को अर्चना के किसी अन्य व्यक्ति से संबंधों को लेकर शक था। इस बात से वह काफी परेशान रहता था। दोनों के बीच इस बात पर विवाद भी हो चुका था, लेकिन शक के चलते कमलेश मंगलवार रात करीब 3.30 बजे अर्चना के मकान में पहुंच गया। शोर सुनकर पड़ोसियों की भी नींद खुल गई। उन्होंने दोनों को समझाने का भी प्रयास किया, पर कमलेश के सिर पर खून सवार था। कमलेश ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। अर्चना पर हथौड़े और ब्लेड से वार किया गया था। वहीं कमलेश का शव चादर के सहारे फांसी से लटक रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद कमरे को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Category