सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस का छापा, मिला चोरी का सामान

Police raid singer Aishwarya Pandit's house, find stolen goods RAipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) महिला गायिका ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस ने छापा मारा है। यहां से चोरी का सामान बरामद किया गया है। गायिका के पति ने सामान चुराने की एफआईआर दर्ज कराई थी। फिलहाल ऐश्वर्या फरार है। पुलिस के मुताबिक ऐश्वर्या पंडित और उनके पति तपन देव के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच ऐश्वर्या उनके घर का पूरा सामान लेकर चली गई। 

इसकी शिकायत पीडि़त ने सेजबहार थाने में की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद पीडि़त ने न्यायालय में परिवाद लगाया। कोर्ट ने आरोपी गायिका के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने उनके निवास पर कई बार छापा मारा, वह नहीं मिली। बुधवार को पुलिस की टीम ने फिर दबिश दी।

Category