सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस का छापा

रायपुर (खबरगली) महिला गायिका ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस ने छापा मारा है। यहां से चोरी का सामान बरामद किया गया है। गायिका के पति ने सामान चुराने की एफआईआर दर्ज कराई थी। फिलहाल ऐश्वर्या फरार है। पुलिस के मुताबिक ऐश्वर्या पंडित और उनके पति तपन देव के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच ऐश्वर्या उनके घर का पूरा सामान लेकर चली गई।