तस्वीरों ने ताजा कीं CM विष्णुदेव साय की पुरानी यादें, ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल

Chief Minister Vishnudev Sai, Drishya Samvad 2026, Raipur Press Club, Photo Journalist Fest, Old photographs of Chief Minister Vishnudev Sai, World Photography Day, Raipur Press Club President Mohan Tiwari, General Secretary Gaurav Sharma, Vice President Dilip Sahu, Treasurer Dinesh Yadav, Joint Secretaries Nivedita Sahu and Bhupesh Jangde, Raipur News, Chhattisgarh News, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) तस्वीरें सिर्फ किसी पल को कैमरे में कैद नहीं करतीं, बल्कि वे बीते समय की यादों को वर्तमान से जोड़ने का काम भी करती हैं। रायपुर में आयोजित ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी ऐसा ही आत्मीय अंदाज देखने को मिला। फोटो प्रदर्शनी में अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर मुख्यमंत्री को राजनीतिक जीवन, गांव, खेत-खलिहान और खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो गईं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायपुर प्रेस क्लब की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और फोटो पत्रकारों तथा ओपन कैटेगरी के प्रतिभागियों की तस्वीरों की सराहना की।

पुरानी तस्वीरों ने याद दिलाया पहला विधायक बनने का दौर

प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन से जुड़ी कई पुरानी तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई थीं। इन तस्वीरों को देखकर मुख्यमंत्री ने अपने साथ मौजूद लोगों से कई पुराने संस्मरण साझा किए। पहली बार विधायक बनने के समय की तस्वीर देखकर मुख्यमंत्री ने बताया कि उस दौर में उन्होंने विशेष रूप से सफारी सूट सिलवाया था। मुख्यमंत्री का यह संस्मरण सुनकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच सहज और आत्मीय माहौल बन गया।

Chief Minister Vishnudev Sai, Drishya Samvad 2026, Raipur Press Club, Photo Journalist Fest, Old photographs of Chief Minister Vishnudev Sai, World Photography Day, Raipur Press Club President Mohan Tiwari, General Secretary Gaurav Sharma, Vice President Dilip Sahu, Treasurer Dinesh Yadav, Joint Secretaries Nivedita Sahu and Bhupesh Jangde, Raipur News, Chhattisgarh News, Khabargali

खेती-किसानी की तस्वीरों ने फिर जोड़ी मिट्टी से जुड़ी यादें

प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के ग्रामीण जीवन और खेती-किसानी से जुड़ी तस्वीरें भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। हल चलाते हुए अपनी तस्वीर देखकर मुख्यमंत्री ने गांव में बिताए पुराने दिनों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव और खेती-किसानी से जुड़ी तस्वीरें उन्हें अपनी माटी, खेत-खलिहान और पुराने जीवन की याद दिलाती हैं। उन्होंने फोटो पत्रकारों के साथ ग्रामीण जीवन से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।

 मुख्यमंत्री ने खुद संभाला कैमरा, फोटो जर्नलिस्ट की खींची तस्वीर

‘दृश्य संवाद 2026’ के दौरान एक खास और दिलचस्प पल भी देखने को मिला। आमतौर पर मुख्यमंत्री की गतिविधियों और कार्यक्रमों को कैमरे में कैद करने वाले फोटो पत्रकार इस बार खुद कैमरे के सामने थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं कैमरा संभाला और एक फोटो जर्नलिस्ट की तस्वीर खींची। मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा।

बोले CM विष्णुदेव साय- तस्वीरें समय और समाज की कहानी कहती हैं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोटो पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि तस्वीरें केवल किसी घटना या क्षण को दर्ज करने का माध्यम नहीं हैं। वे समय, समाज और स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि कई बार एक तस्वीर बिना किसी शब्द के पूरी कहानी कह देती है। फोटो पत्रकार कठिन परिस्थितियों में घटनास्थल तक पहुंचकर समाज और इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को कैमरे में दर्ज करते हैं। यह पत्रकारिता का बेहद प्रभावशाली और महत्वपूर्ण पक्ष है।

नई पीढ़ी को फोटोग्राफी सीखने का मंच

मुख्यमंत्री ने रायपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित ‘दृश्य संवाद 2026’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता की रचनात्मकता को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को अनुभवी फोटो पत्रकारों के काम को देखने, समझने और उनसे सीखने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े फोटो पत्रकारों, प्रतिभागियों और रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

‘दृश्य संवाद 2026’ में दिखे छत्तीसगढ़ के विविध रंग

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘दृश्य संवाद 2026’ में प्रेस फोटो पत्रकारों के साथ ओपन कैटेगरी के प्रतिभागियों की तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में प्रकृति एवं पर्यावरण, संस्कृति एवं परंपरा, समाचार एवं जनसरोकार सहित अलग-अलग विषयों पर तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। इन तस्वीरों में छत्तीसगढ़ के सामाजिक जीवन, संस्कृति, प्रकृति और परिवेश के विविध रंग प्रभावशाली ढंग से नजर आए। 19 अगस्त से आयोजित इस फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट में बड़ी संख्या में पत्रकारों, विद्यार्थियों, फोटोग्राफी प्रेमियों और आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

समापन समारोह में ये लोग रहे मौजूद

समापन समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े मौजूद रहे। इस अवसर पर फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट के संयोजक दीपक पांडे, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी, प्रदीप डडसेना, राजकुमार चतुर्वेदी, रुपेश यादव, नरेंद्र बंगाले, सुधीर सागर, रमन हलवाई, किशन लोखंडे, मनोज देवांगन, विजय देवांगन, विनय घाड़गे, पंकज चौहान, हीरा मानिकपुरी, त्रिलोचन मानिकपुरी, हेमंत गोस्वामी, जय गोस्वामी और पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में फोटो जर्नलिस्ट एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Category