13वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप सम्पन्न

13th National Thai Boxing Championship, Raipur, Mansi Tandi got the first gold, Shivkali of Ambikapur got the first silver, Amritsar, Khabargali

छ ग ने 03 स्वर्ण 04 रजत 04 काँस्य सहित जीते कुल 11 पदक

रायपुर की मानसी तांडी ने दिलाया प्रथम स्वर्ण और अम्बिकापुर की शिवकाली ने प्रथम रजत।

सभी 06 बालिकाओं ने जीते पदक (02 स्वर्ण, 02 रजत, 02 काँस्य)।

06 में से 05 बालको ने जीते पदक (01 स्वर्ण, 02 रजत, 02 काँस्य)

13वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 26-28 अगस्त 2022, अमृतसर (पंजाब)

महाराष्ट्र प्रथम, दिल्ली द्वितीय एवं ओडिसा तृतीय स्थान पर, छ ग 7वें स्थान पर रहा।

18 राज्यों के 550 खिलाड़ियों, अधिकारियों ने शिरकत की।

अमृतसर (khabargali) SGFI से मान्यता प्राप्त खेल थाई बॉक्सिंग की राष्ट्रीय संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में पंजाब थाई बॉक्सिंग संघ द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक - बालिका) वर्ग की 13वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 28 अगस्त 2022 तक गुरुनानक (पंजाब) यूनिवर्सिटी कैंपस, अमृतसर (पंजाब) में किया गया जिसका आज समापन हुआ। 18 राज्यो के 550 खिलाड़ियों, अधिकारियों ने 13वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। सर्वाधिक 26 स्वर्ण पदक जीतकर महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर रहा वहीं 18 स्वर्ण जीतकर दिल्ली और 11 स्वर्ण जीतकर उड़ीसा तृतीय स्थान पर रहा। छ ग 03 स्वर्ण सहित 11 पदक जीतकर पदक तालिका में 7वें स्थान पर रहा।

छ ग के लिए गौरव का विषय है कि सभी 12 खिलाड़ियों में से 11खिलाड़ियों ने कोई न कोई मैडल जीता है। छ ग ने 03 स्वर्ण, 04 रजत और 04 काँस्य पदक जीतकर कुल 11 पदक जीते।

उल्लेखनीय है कि उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छ ग का 16 सदस्यों (09 female, 07 male) का थाई बॉक्सिंग दल भाग लिया। जिसमे 04 अधिकारियों के अलावा 06 बालक और 06 बालिका खिलाड़ी भी शामिल रहे हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन 26 अगस्त को खिलाड़ियों का वजन, ड्रा एवं मेडिकल हुआ था।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिकाओं की प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। जिसमे 09 वर्ष के अन्दर में बालिकाओं की फाइट से उद्धघाटन किया गया। देर शाम श्री गुजराती उ मा शाला,देवेन्द्र नगर रायपुर की छात्रा मानसी तांडी ने छ ग को प्रथम स्वर्ण पदक दिलाया वहीं ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, अम्बिकापुर (सरगुजा) की शिवकाली गुप्ता फाइनल में हारी परंतु छ ग को प्रथम रजत पदक भी दिलाया।

आज 28 अगस्त को चैंपियनशिप के अन्तिम दिन गायत्री भेंडारकार ने स्वर्ण, झरना यादव ने रजत पदक तथा माधुरी साहू एवं पल्लवी साहू ने काँस्य पदक अपने नाम किया।

बालको में यश राय ने स्वर्ण, मो कैफ आज़ाद, जागेश्वर डडसेना ने रजत तथा शिरीष भगत एवं मो हैदर ने काँस्य पदक जीता। वहीं अभिजीत कुजूर क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक विहीन रहा।

अत्यंत ही गर्व का विषय है कि फेडरेशन द्वारा 13वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप हेतू गठित टेक्निकल समिति में रायपुर के अनीस मेमन चीफ जज तथा कु टिकेश्वरी साहू रेफ़री एवं जूरी के रूप में चुनी गई थी। छ ग प्रदेश थाई बॉक्सिंग दल के कोच का दायित्व ओरिएंटल पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर (सरगुजा) के फिजिकल एजुकेशन टीचर (सरगुजा) के अनिल बर्नमान तथा मैनेजर का दायित्व रायपुर के महेन्द्र साहू थे।।

छ ग थाई बॉक्सिंग दल पदक विजेता

बालिका 06 पदक (02 स्वर्ण, 02 रजत, 02 काँस्य)-* *कु झरना यादव, रजत पदक, (U19 वर्ष, -48kg)* *कु पल्लवी साहू, काँस्य पदक, (U19 वर्ष, -60kg)* *कु गायत्री भेंडारकर, स्वर्ण पदक, (U19 वर्ष, -44kg)* *कु माधुरी साहू, काँस्य पदक, (U19वर्ष, -40kg)* *कु मानसी तांडी, स्वर्ण पदक, (U17वर्ष, -40kg)* *कु शिवकाली गुप्ता, रजत पदक, (U17वर्ष, -54kg)* *बालक - (01 स्वर्ण, 02 रजत, 02 काँस्य)* *जागेश्वर डडसेना, रजत पदक, (+19 वर्ष, +76kg)* *मो हैदर, काँस्य पदक, (U17वर्ष, -50kg)* *यश राय, स्वर्ण पदक, (U17 वर्ष, +70kg)* *अभिजीत कुजूर, (प्रतिभागी कोई पदक नहीं, U19 वर्ष, - 60kg)* *मो कैफ़ आज़ाद, रजत पदक, (U19वर्ष, -48kg)* *शिरिष भगत, काँस्य पदक, (U19वर्ष , - 60kg)*

कोच एवं मैनेजर - अनिल बर्नवाल (अम्बिकापुर) एवँ महेन्द्र साहू (रायपुर)* *फेडरेशन से आमंत्रित निर्णायक - अनीस मेमन एवं कु टिकेश्वरी साहू (दोनो रायपुर)*

13th National Thai Boxing Championship, Raipur, Mansi Tandi got the first gold, Shivkali of Ambikapur got the first silver, Amritsar, Khabargali

 

Category