अब रविवार सहित रोज रात 8 बजे तक खुलेंगे बाजार,संशोधित आदेश जारी

Market, Collector Raipur Saurabh Kumar, Night Lockdown, Khabargali

रायपुर (khabargali) कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार ने जारी अपने संशोधित आदेश में कहा है कि अब राजधानी रायपुर सहित पूरे जिले में रविवार सहित पूरे सप्ताह भर रात्रि 8 बजे तक बाजार खुलेंगे। लेकिन रात्रि 8 से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन लाकडाउन यथावत रहेगा केवल अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर। इस दौरान होटल रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी, थोक माल वेयरहाउस कार्यों,फल व सब्जी की लोडिंग अनलोडिंग की अनुमति निर्धारित समयावधि में रहेगी।

Category

Other News