अगले तीन दिन में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में होगी बारिश, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की चेतावनी

Rain is expected in 12 districts of Chhattisgarh over the next three days accompanied by winds reaching speeds of 40 km/h a warning for lightning strikes has been issued

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिनों के दौरान खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। ऐसे में किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

12 जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम संबंधी चेतावनी दी गई है, उनमें शामिल हैं

सुकमा

बीजापुर

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा

बस्तर

नारायणपुर

जांजगीर-चांपा

रायगढ़

कोरबा

जशपुर

सरगुजा

बलरामपुर

40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की आशंका है। गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है।

Category