रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिनों के दौरान खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। ऐसे में किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
