बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Much-awaited Dongargarh-Katghora rail line project gets approval; development set to gain new momentum. Latest News hindi News khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी सौगात के रूप में बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद संतोष पांडे और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।

 

बताया गया कि सांसद संतोष पांडे लंबे समय से लोकसभा में इस रेल परियोजना की मांग लगातार प्रभावी ढंग से उठाते रहे थे। केंद्र सरकार द्वारा परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र के विकास की नई संभावनाएं खुल गई हैं।

 

इस रेल लाइन के निर्माण से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले समेत आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। परियोजना से उद्योग, व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

राज्य सरकार का कहना है कि इस रेल परियोजना से न केवल परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि निवेश और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों को लंबे समय से इस परियोजना का इंतजार था, जो अब पूरा होने जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस स्वीकृति को छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। वहीं, सांसद संतोष पांडे ने कहा कि यह क्षेत्र की जनता के लंबे संघर्ष और मांग का परिणाम है, जिससे आने वाले समय में विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Category