बिग ब्रेकिंग : रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया, मध्यप्रदेश, बिहार, बंगाल और यूपी के भी राज्यपाल बदले

रमेश बैस

 रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से सात बार के सांसद रमेश बैस को इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। अब ये अच्छी खबर आयी है कि रमेश बैस को त्रिपुरा का नया राज्यपाल बनाया गया है।

रायपुर से 35 साल सांसद रहे

रायपुर लोकसभा के 35 साल तक सांसद रहे रमेश बैस भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते है। श्री बैस केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।

कई राज्यों के राज्यपाल बदले

फेरबदल में मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक की छुट्टी हो गयी है। इधर मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल लालजी टंडन को बनाया गया है। सीनियर बीजेपी लीडर लालजी टंडन बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं। बिहार का नया राज्यपाल फागू चौहान को बनाया गया है। वहीं बंगाल के राज्यपाल को भी बदल दिया गया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनकड़ को बनाया गया है।

Related Articles