बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में गोवर्धन पूजा  

Khabargali, BTI Ground, Shankar Nagar, Srimad Bhagwat Katha Gyan Yagya Week

आचार्य श्री कौशिक जी महाराज ने 100000 गायों की गौ सेवा करने का संकल्प लिया है और जब तक उनका यह संकल्प पूरा नहीं हो जाता तब तक वह अन्न धारण नहीं करेंगे

Image removed.

रायपुर (khabargali) श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह जो कि 26 जनवरी से 2 फरवरी तक बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में हो रहा है जिसके आज सातवें दिन में वृंदावन से पधारे कथा व्यास अंतर्राष्ट्रीय संत पुरान मनीषी परम पूज्य आचार्य श्री कौशिक जी महाराज ने बताया कि जब कथा व्यास कर रहे थे तब पता नहीं कैसे सरस्वती माता की कृपा से उन्होंने 100000 गायों की गौ सेवा करने का संकल्प लिया और जब तक उनका यह संकल्प पूरा नहीं हो जाता तब तक वह अन्न धारण नहीं करेंगे |  उन्होंने कहा गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है और उसके लिए किसी भी चीज का त्याग  करना पड़े तो भी वह कम है | उन्होंने बताया की महतारी इसका मतलब माही याने धरती तारी यानी तारण करने वाली| बचपन में मां चाहिए जवानी में महात्मा चाहिए और बुढ़ापे में परमात्मा चाहिए |ऐसा हर किसी को गुरु चाहिए जो पत्थर को भी छांट कर शीला बना देता है याने भगवान की मूर्ति |गुरुदेव ने बताया भगवान के चार रंग सतयुग याने श्वेत रंग , त्रेता युग लाल रंग , द्वापर युग पीला रंग और कलयुग श्याम रंग का होता| बड़ों का आदर करने प्रणाम करने से लाज नहीं आना चाहिए| युधिष्ठिर इसीलिए जीते क्योंकि उन्हें बड़ों का आदर करना आता था जो दुर्योधन को नहीं आता था | उन्होंने बताया धर्म ,आत्म नत्व ,उदार मन , पवित्र बुद्धि और दया यह पांच चीजें जिस व्यक्ति के पास होती हैं वह व्यक्ति सफल होता है राजा तभी सफल होता है |जब शस्त्र और शास्त्र दोनों उसके पास गीता ही ब्रह्म ज्ञान है |आज गुप्त नवरात्रि का सप्तमी का दिन है तथा उन्होंने आज यहां गोवर्धन पर्वत की पूजा की| इसके लिए समिति की ओर से गोवर्धन पर्वत की झांकी तथा राधा कृष्ण बने हुए छोटे-छोटे बच्चे बहुत ही उत्साहित हुए और  श्रीमद् भागवत कथा के इस पंडाल में गोवर्धन पूजा मनाई गई| आज गुप्त नवरात्रि का अष्टमी का दिन है तथा कल रुक्मणी विवाह का आयोजन किया जाएगा| श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का सीधा प्रसारण सत्संग चैनल में दोपहर में 2:00 से 4:00 तथा रात्रि 9:00 बजे से लगातार किया जा रहा है| हजारों की संख्या में भक्तजनों ने  प्रवचनों का आनंद लिया

आज की कथा में अतिथियों के रूप में परम पूज्य डॉक्टर ब्रह्मचारी श्री इंदु भवानंद जी महाराज, प्रभारी श्री शंकराचार्य आश्रम रायपुर , छत्तीसगढ़ महंत श्री वेद प्रकाश आचार्य जी महाराज श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर रामकुंड रायपुर , महंत श्री रामेश्वर दास त्यागी जोगी भाटा आश्रम भीलवाड़ा राजस्थान एवं माननीय विधायक श्री कुलदीप जुनेजा सभापति नगर निगम श्री प्रमोद दुबे  रायपुर जिले के कलेक्टर श्री एस भारती दासन , पार्षद श्री आकाश तिवारी ,श्री सच्चिदानंद उपासने , कुमारी के पार्षद श्री निश्चय वाजपेई , श्रीमती सुशीला धीवर ,पार्षद, दलदल सिवनी, रविंद्र सिंह ,वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश इंडस्ट्रीज , महेश ठाकरे , श्रीमती मधु ठाकरे ,श्रीमती सरिता बृजमोहन अग्रवाल, अंजय शुक्ला  थे सभी लोगों ने गुरुदेव से आशीर्वाद भी लिया 
समिति की ओर से मुख्य रूप से अजय भगत, टेकराम पटले, अशोक तल मले, उमाकांत मिश्रा, प्रमोद खरे, विकास ठाकुर, महेंद्र सिंघानिया ,अजय छत्रे ,गोपाल चेनानी ,संजय सराफ, गिरधारी सराफ, गोपाल राजपूत, केसी पवार ,अजीत प्रजापति, मुकेश प्रजापति, राजेश अग्रवाल, हिमांशु निगम, शुभम नामदेव, भंवर लाल प्रजापति ,प्रमोद शुक्ला ,सतीश शर्मा ,श्री बांके बिहारी अग्रवाल गोपाल भगत काशीराम साहू तथा भारी संख्या में समिति के सदस्यगण उपस्थित थे 

Category