रायपुर (खबरगली ) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की गूंज अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सुनाई दे रही है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने के लिए आज शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट पर विशेष आयोजन किया गया। नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और आम जनता को पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध व्यंजन 'झालमुड़ी' बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
मोदी के नेतृत्व और जनता की जागरूकता की जीत
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल का यह जनादेश भाजपा की नीतियों और जनसेवा के प्रति समर्पण की जीत है। उन्होंने इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और बंगाल की जागरूक जनता को दिया। उन्होंने आगे कहा, "यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की विचारधारा की जीत है।"
कार्यकर्ताओं का दिखा भारी उत्साह
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, पार्षद राजेश गुप्ता, राम प्रजापति, अनूप खेलकर, विकास अग्रवाल, संदीप जंघेल, सुधीर चौबे, जिशांत सिद्धकी, हरिवंश वर्मा, इंदर जैन, ओम राठौर, विपिन पटेल, सुजीत छाबड़ा, मीना सेन, अनिल बाघ, और कान्हा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Log in to post comments