BJP's historic victory in Bengal celebrated in Raipur

रायपुर (खबरगली ) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की गूंज अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सुनाई दे रही है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने के लिए आज शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट पर विशेष आयोजन किया गया। नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और आम जनता को पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध व्यंजन 'झालमुड़ी' बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।