रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरकार ने धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने पर जोर दिया है। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में धान खरीदी केंद्रों, बारदानों की उपलब्धता और कस्टम मिलिंग की प्रगति की समीक्षा की गई।
360 नए खरीदी केंद्र होगा शुरू
सरकार के मुताबिक इस साल किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्र शुरू किए गए हैं। इन केंद्रों पर धान उपार्जन से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
360 नए खरीदी केंद्र किसानों को मिलेगी सुविधा
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी खरीदी केंद्रों में जरूरी संसाधन उपलब्ध करा दिए जाएं। नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार ने खरीदी प्रक्रिया को किसान-केंद्रित रखने और केंद्रों पर अनावश्यक परेशानी नहीं होने देने पर भी जोर दिया है।
बारदानों की कमी न हो, 3.64 लाख गठान की व्यवस्था
धान खरीदी के दौरान बारदानों की उपलब्धता को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। सरकार के मुताबिकछत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की ओर से जूट कमिश्नर, कोलकाता के माध्यम से 3.64 लाख गठान नए जूट बारदानों की व्यवस्था की जा रही है।
अब तक
इनमें से अब तक 1.14 लाख गठान नए जूट बारदाने प्राप्त हो चुके हैं। बाकी बारदानों की उपलब्धता भी समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि खरीदी के दौरान बारदाने की कमी से व्यवस्था प्रभावित न हो।
कस्टम मिलिंग का 51.50 लाख टन चावल अभी जमा होना बाकी
बैठक में पिछले खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की कस्टम मिलिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों के मुताबिक कस्टम मिलिंग के तहत कुल 89 लाख टन चावल जमा करने का लक्ष्य है।
अब तक 37.50 लाख टन चावल जमा
अब तक 37.50 लाख टन चावल जमा किया जा चुका है, जबकि मिलरों के पास से 51.50 लाख टन चावल अभी जमा होना बाकी है। इसके लिए अंतिम समय-सीमा 31 मार्च 2027 निर्धारित है। मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने शेष चावल जमा कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने और इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि तय समय-सीमा के भीतर पूरा चावल जमा हो सके।
किसानों को न हो परेशानी, व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश
बैठक में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया। खासतौर पर खरीदी केंद्रों की व्यवस्था और बारदानों की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
- Log in to post comments
