दंतेश्वरी माता को चढ़ाई 11 किलोमीटर लंबी चुनरिया..गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकार्ड में दर्ज

Dantewada, Danteshwari Mata, 11 km long Chunari climbed, recorded in Guinness Book of World Records, Chandrahas Kumar, Chhattisgarh, Khabargali

दंतेवाड़ा (khabargali) दंतेश्वरी माता में रविवार को 11 किलोमीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई और यह गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकार्ड में दर्ज हो गया। टीम के सदस्य चन्द्रहास कुमार सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्राप्त हुआ प्रमाण पत्र सौपेंगे। रविवार को सुबह साढ़े सात बजे दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से बाइपास चौक तक 11 किलोमीटर लंबी चुनरी लेकर बड़ी संख्या में भक्त गण अधिकारी-कर्मचारी, विधायक एक शोभायात्रा की तर्ज में निकले। विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद वापस मंदिर प्रांगण पहुंची और माता दंतेश्वरी को चढ़ाई गई। 11000 मीटर लंबी चुनरी को डेनेक्स की 300 महिलाओं ने 10 दिनों की कड़ी मेहनत से तैयार किया था।

कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि दंतेश्वरी माता की इच्छा से ही सब कुछ हुआ है। दंतेवाड़ा का नाम विश्व भर में हो रहा है, इसके लिए दंतेश्वरी माता का ही आशीर्वाद है। रविवार को दंतेश्वरी माता की चुनरी यात्रा में विधायक दंतेवाड़ा देवती महेंद्र कर्मा, पादप बोर्ड उपाध्यक्ष छबिन्द कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, टेंपल कमेटी के विमल सुराना, सुरेश कर्मा ,कलेक्टर दंतेवाड़ा दीपक सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य लोग काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Category