लोकतंत्र और साहित्य पर समारोह 12 व 13 मार्च को

Dissent and the future of democracy, Ishwar Singh Dost, President, Sahitya Akademi, Chhattisgarh Sanskriti Parishad., Rajesh Joshi, Vijay Gupta, Apoorvanand, Nathmal Sharma, Lokbabu, Siyaram Sharma, Alok Verma, Vandana Raag, Hariom Rajouria, Kailash Banwasi, Manoj Kulkarni  , Vandana Raag, Basant Tripathi, Nidhish Tyagi, Rajat Krishna, Shraddha Thwait, Poonam Wasam, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargalj) साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से इस शनिवार और रविवार “लोकतंत्र का पक्ष और साहित्य” विषय पर दो दिन का पाठ और विमर्श प्रसंग आयोजित कर रही है। इस समारोह में 12 मार्च को शाम 5.30 बजे कहानी पाठ होगा। वहीं 13 मार्च को सुबह 11 बजे “साहित्य, असहमति और लोकतंत्र का भविष्य” विषय पर एक चर्चा सत्र और शाम को 5.30 पर कविता पाठ आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में राजेश जोशी, विजय गुप्त, अपूर्वानंद, नथमल शर्मा, लोकबाबू, सियाराम शर्मा, आलोक वर्मा, वंदना राग जैसे कई वरिष्ठ साहित्यकार हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम रजबंधा मैदान स्थित मायाराम सुरजन स्मृति लोकायन के हाल में किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजकमल नायक के निर्देशन में श्रीकांत वर्मा की कविताओं का रंग पाठ भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले युवा साहित्यकारों में हरिओम राजौरिया, कैलाश बनवासी, मनोज कुलकर्णी, वंदना राग, बसंत त्रिपाठी, निधीश त्यागी, रजत कृष्ण, श्रद्धा थवाईत, पूनम वासम के नाम शामिल हैं। भोपाल के प्रसिद्ध कवि राजेश जोशी एक लंबे समय बाद रायपुर में कविता पाठ करने आ रहे हैं, इसे लेकर साहित्यकारों में विशेष उत्साह है।