रायपुर (khabargalj) साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से इस शनिवार और रविवार “लोकतंत्र का पक्ष और साहित्य” विषय पर दो दिन का पाठ और विमर्श प्रसंग आयोजित कर रही है। इस समारोह में 12 मार्च को शाम 5.30 बजे कहानी पाठ होगा। वहीं 13 मार्च को सुबह 11 बजे “साहित्य, असहमति और लोकतंत्र का भविष्य” विषय पर एक चर्चा सत्र और शाम को 5.30 पर कविता पाठ आयोजित किया जाएगा।
- Read more about लोकतंत्र और साहित्य पर समारोह 12 व 13 मार्च को
- Log in to post comments