पति की मौत के 2 घंटे बाद पत्नी भी चल बसी, एक साथ जली दो चिताए

Two hours after the husband's death, the wife also passed away; two pyres were lit simultaneously. Latest News hindi news big news khabargali

राजनांदगाव (खबरगली)   राजनांदगाव के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम विचारपुर में रविवार को एक मार्मिक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। यहां 63 वर्षीय हरिचंद साहू और उनकी 60 वर्षीय पत्नी दुर्गा बाई साहू का कुछ ही घंटों के अंतराल में निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार हरिचंद साहू रविवार सुबह करीब 9 बजे रोजाना की तरह अपने खेत गए थे। घर लौटकर स्नान और पूजा-पाठ करने के बाद अचानक उन्हें सीने में दर्द और पसीना आने लगा। परिजन तत्काल उन्हें चिखली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही समय बाद उनका निधन हो गया।

पति के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल में मौजूद उनकी पत्नी दुर्गा बाई गहरे सदमे में आ गईं। उनकी हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें दीनदयाल नगर स्थित घर ले गए, लेकिन तबीयत लगातार खराब होती गई। बाद में उन्हें भी चिखली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही घंटों में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दुर्गा बाई उस दिन उपवास पर थीं और दोनों पति-पत्नी नियमित रूप से पूजा-पाठ में लीन रहते थे।

एक साथ निकली अंतिम यात्रा

गांव में पति-पत्नी की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए। मुक्तिधाम में दोनों के पार्थिव देह को एक ही चिता पर रखकर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र शंशाक साहू और ढालेंद्र साहू ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। 

Category